शाहपुर पुलिस ने 12.34 ग्राम हैरोइन के साथ दबोचे 2 तस्कर

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 08:21 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना शाहपुर जिला कांगड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को शाहपुर पुलिस ने 2 मामलों में नशा पकड़ने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में पुलिस ने एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में राजीव कुमार निवासी भनाला शाहपुर को गांव क्यारी में 11.27 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। वहीं दूसरे मामले में एएसआई अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने चिट्टा (हैरोइन) तस्कर शुभम कौशिक निवासी प्रेई (शाहपुर) को गांव सिहोलपुरी में 1.7 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी त्रिलोचन जरयाल ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था व कहां ले जाया जा रहा था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News