विशालकाय चट्टान गिरने से 2 मकान क्षतिग्रस्त, अर्की-भराड़ीघाट मार्ग अवरुद्ध
punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 04:08 PM (IST)

अर्की (सुरेन्द्र): अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर बखालग के पास एक विशालकाय चट्टान के गिरने से जहां एक मकान दब कर पूरी तरह नष्ट हो गया वहीं एक अन्य मकान काे भी भारी नुक्सान पहुंचा है। जिस समय चट्टान गिरी उस समय घर में किसी के न होने से अनहोनी टल गई। चट्टान के आने से अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। पंचायत प्रधान रूप देई ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे के आसपास जोर का धमाका सुनाई दिया जिसे सुनकर लोग अपने घरों से निकल आए। बाहर आकर देखा तो एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गई थी। गनीमत यह रही कि चट्टान सड़क पर आकर रुक गई अन्यथा नीचे के मकान भी उसने नीचे आकर दब सकते थे तथा जान व माल का बहुत नुक्सान हो सकता था। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम यादवेन्द्र पाल ने बताया कि 2 मकानों को नुक्सान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा नुक्सान का आकलन किया जा रहा व चटृान को तोड़कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here