रोहड़ू चिड़गाव में आग की भेंट चढ़े 2 मकान ,13 कमरे जल कर राख

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 11:36 AM (IST)

शिमला : शिमला जिला रोहड़ू के चिडगांव में बीती रात आगजनी की घटना सामने आई है। आग में दो घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। सालपुर और तवारमनी के दो मंजिला मकान जिसमें कुल 13 कमरे व किचन बाथरुम था जो जलकर राख हो गए। मकान में आग से तीन बकरियां, एक भेड़, दो गाय व एक बछड़ा भी जल गए।  इस मकान की धरातल मंजिल में बंधी 3 गाय भी जिंदा जल गई। इसके अलावा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। पुलिस को इसकी जानकारी रात करीब 10 बजे मिली जिसके बाद पुलिसबल मौके पहुंचा। आग लगने के समय सालपूर घर पर अकेला ही था। आग लगने के कारणों का अभी पता न चल पाया है। दमकल विभाग, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News