69 ग्राम हैरोइन के साथ हरियाणा के 2 सप्लायर गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:00 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने 55 ग्राम हैरोइन बरामदगी के मामले में छानबीन के बाद हरियाणा के 2 युवकों को 69 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गत दिवस पकड़े गए आरोपियों को भी इन्होंने ही 55 ग्राम हैरोइन बेची थी। पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद हरियाणा के दोनों आरोपियों को पकड़ा तो उनके कब्जे से 69 ग्राम हैरोइन मिली। इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस कार में ये दोनों हरियाणा से हैरोइन लेकर आए थे उस कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार राठी और हेमंत निवासी गुडग़ांव (हरियाणा) के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।