रामपुर पुलिस ने बजीर-बावड़ी पुल पर 2 बुजुर्ग महिलाओं से पकड़ी 108.35 ग्राम चरस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 10:11 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): उपमंडल रामपुर में नशे के कारोबार में युवक के साथ महिलाएं भी जुड़ने लगी हैं, ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी बारीकी से छानबीन करनी पड़ रही है। हालांकि इससे पूर्व रामपुर पुलिस युवकों से चरस व चिट्टा बरामद कर रही थी लेकिन अब महिलाओं से भी चरस व शराब बरामद होने लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बजीर-बावड़ी पुल के पास 2 महिलाओं गुलाबी देवी उर्फ शारदा (50) पत्नी श्याम लाल निवासी जांऊ तहसील निरमंड जिला कुल्लू व तुलजा देवी (75) गांव व डाकघर जामध तहसील बंजार जिला कुल्लू से 108.35 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस सायं 4 बजे नोगली-दत्तनगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बजीर-बावड़ी पुल के पास 2 महिलाएं पुलिस को देखकर घबरा गईं और तेजी से दौड़ने लगीं। पुलिस ने जैसे ही पूछताछ के लिए रोका और महिलाओं के थैले की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। हालांकि इससे पूर्व नोगली व ननखड़ी में पुलिस 2 महिलाओं से अवैध शराब की पेटियां बरामद कर चुकी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान बजीर-बावड़ी पुल पर 2 बुजुर्ग महिलाओं से चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि रामपुर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News