देहरा में 5.87 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 12:28 AM (IST)

देहरा (जोशी): देहरा पुलिस ने 2 लोगों से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी संदीप पठानिया के अनुसार गत रात गलू गांव में गश्त कर रही पुलिस को देखकर 2 व्यक्ति घबरा गए। संदेह होने पर पुलिस दल ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला मोगा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा (32) व सिमरजीत सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा मुख्य आरक्षी प्रेम चन्द को सौंपा है। पुलिस नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here