हिमाचल में कोरोना से 18 लोगों की मौत, उद्योग मंत्री व पूर्व सांसद समेत 1498 लोग संक्रमित

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 12:04 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक के बाद एक लोगों की मौत हो रही है। कोरोना से बुधवार को 18 लोगों की मौत हुई है। इनमें कांगड़ा में 57-57 वर्षीय 2 महिलाएं, 69 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। शिमला में करसोग मंडी की 40 वर्षीय महिला, ठियोग के 69 साल के व्यक्ति, मंडी के 60 साल के व्यक्ति, भराड़ी शिमला की 84 वर्षीय महिला व घुमारवीं के 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर में 61 व 37 साल के 2 लोगों की मौत हुई है। हमीरपुर में 43 व 69 वर्षीय व्यक्ति व 11 साल की बच्ची की मौत हुई है।

सोलन में 71 साल के व्यक्ति, ऊना में 80 व 62 साल की 2 महिलाओं की मौत हुई है। वहीं मंडी कुन्नी में एक नाबालिग लड़के की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा 1227 पहुंच गया है। प्रदेश में परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सहित 1498 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रदेश में आए संक्रमितों में बिलासपुर के 56, चम्बा के 51, हमीरपुर के120, कांगड़ा के 286, कुल्लू के 26, लाहौल-स्पीति के 27, मंडी के 114, शिमला के 224, सिरमौर के 205, सोलन के 288 और ऊना के 101 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा  एक दिन में 907 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब 11 हजार के करीब कोरोना के एक्टिव केस पहुंच गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News