कांगड़ा में 1643 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, 801 नए मामले, 30 संक्रमितों की मौत

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 09:29 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): कांगड़ा जिले में रविवार को राहत भरी खबर सामने आई है। रविवार को जिला में 1643 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 801 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि रविवार को 102 वर्षीय बुजुर्ग समेत 30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। जिला में अभी तक 34,949 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 22706 मरीज स्वस्थ हुए तथा 662 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में 11,579 एक्टिव मामले हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीएमसी में दाखिल पद्दर जिला मंडी के 80 वर्षीय व्यक्ति, चैतडू के 35 वर्षीय व्यक्ति, मनेई की 35-35 वर्षीय 2 महिलाएं, रजियाणा के 51 वर्षीय व्यक्ति व चेलियां की 52 वर्षीय महिला, बैजनाथ कंडल के 46 वर्षीय व्यक्ति व नगरोटा बगवां के 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल नुरपूर के गुलचाल 102 वर्षीय व्यक्ति, सकोह के 74 वर्षीय व्यक्ति, चैतडू के 35 वर्षीय व्यक्ति व सिद्धपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एमएच योल में ढुगियारी के 58 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के बडल के 65 वर्षीय व्यक्ति की सीएच पालमपुर, एमएच पालमपुर में उपचाराधीन बारी पालमपुर की 64 वर्षीय महिला, सीएच पालमपुर में लाई गई सुलह की 35 वर्षीय महिला तथा पालमपुर अस्पताल में ही लाए गए धलूं के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं व्हाइट मेडिकल कॉलेज में दाखिल बलताड़ा फतेहपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, मिल्ट्री अस्पताल पठानकोट में दाखिल खेर के 54 वर्षीय व्यक्ति, मिल्ट्री अस्पताल पालमपुर में दाखिल बेह ज्वालामुखी के 68 वर्षीय व्यक्ति, फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में दाखिल नागनी की 40 वर्षीय महिला, परागपुर की 62 वर्षीय महिला व फतेहपुर स्थाना के 61 वर्षीय व्यक्ति, वीएमआई पालमपुर में दाखिल रझूं की 72 वर्षीय महिला, बालाजी अस्पताल कांगड़ा में दाखिल तियारा के 60 वर्षीय व्यक्ति, सिटी केयर अस्पताल कुठमां में दाखिल बैदी के 59 वर्षीय व्यक्ति, बालाजी अस्पताल कांगड़ा में दाखिल परौर की 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा परागपुर के छली की 48 वर्षीय महिला की अस्पताल ले जाते समय व होम आइसोलेशन में रह रही भड़ोली ज्वालामुखी की 52 वर्षीय महिला व परौर की 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News