पराशर में बर्फबारी के बीच फंसे 150 पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन से बाहर निकाला

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 11:01 AM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलते हालात एक ओर जहां पर्यटकों को आनंद दे रहे है। वहीं जब मौसम बिगड़ता है तो पर्यटक् मुसीबत में पड़ते भी नजर आ रहे हैं। प्रदेश में हो रही बर्फबारी के बीच पराशर में करीब 150 पर्यटक फंस गए। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मंडी जिला पुलिस की कमांद पुलिस चौकी की टीम व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। ये पर्यटक रविवार को पराशर की तरफ घूमने गए हुए थे। मौसम पहले से ही खराब था और दोपहर के समय पराशर की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। शाम तक बर्फबारी अधिक हो जाने के कारण ये लोग वहीं पर फंस कर रह गए। जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को मिली तो तुरंत प्रभाव से लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया।कमांद पुलिस चौकी की टीम ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाकर रास्ता क्लीयर किया, जिसके चलते यहां फंसी 40 गाड़ियों को सुरक्षित निकाला जा सका। फंसे हुए लोगों में बहुत बड़ी संख्या में बच्चे भी थे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने ताया कि करीब 12 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने लोगों से बर्फबारी के इस मौसम में ऐसे क्षेत्रों की तरफ न जाने की अपील की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News