15 साल की नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, फैली सनसनी (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 03:24 PM (IST)

पधर: मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पधर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च को एक लड़की ने पधर सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बारे में जब एम.ओ. पधर ने बच्चे के माता-पिता से रिकार्ड मांगा तो इनके आधार कार्ड में दोनों माता-पिता नाबालिग पाए गए। आधार कार्ड के मुताबिक लड़का मात्र 11 साल का है, वह लड़की पधर उपमंडल से है जिसकी उम्र मात्र 15 साल है। 


बताया जाता है कि लड़की कहीं अपनी रिश्तेदार के पास रहती थी और उन दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी, जिसके बाद लड़की को 25 मार्च को पेट में दर्द हुआ तो उसे लड़का अस्पताल ले आया और लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब रिकॉर्ड मांगा गया तो उनके आधार के मुताबिक दोनों को नाबालिग पाया गया। जिसकी शिकायत एम.ओ. ने पधर थाना में दर्ज करवाई है। सहायक उप निरीक्षण कुलमेश सिंह पुलिस थाना पधर इस मामले की जांच कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News