दर्दनाक हादसा : नाले में नहाते समय नाबलिग लड़के की डूबने से मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 09:07 PM (IST)

बरोटीवाला (ठाकुर): ट्रट्रक यूनियन बरोटीवाला के नजदीक बग्गुवाला मार्ग पर एक नाले में नहाते समय एक प्रवासी नाबालिग लड़के की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे इस नाले में कुछ बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान एक 14 वर्षीय लड़का अचानक डूब गया।  नााबलिग लड़के के डूबने की जानकारी उसके साथी ने स्थानीय लोगों दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच बच्चे को नाले से बाहर निकाला। वहीं साथ लगते क्रशर संचालक जसबीर सिंह बंटी ने बच्चे को अपनी गाड़ी में ईएसआईसी अस्पताल काठा पहुंचाया लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुका था। वहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कर्ण पुत्र बाबू राम मध्यप्रदेश के सिंधी जिले का रहने वाला था। वह यहां साथ लगते मढ़ावाला की बिहार कालोनी में रहता था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News