मंडी में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार टैंपों ने मारी टक्कर...मौत

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:36 PM (IST)

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार टैंपों ने स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई।

स्कूल जा रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास हुआ। मृतक छात्रा की पहचान अनु (17 वर्षीय) पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने मामा के घर मचकेहड़ में रह रही थी। बताया जा रहा है कि अनु रोजाना की तरह सुबह स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार टैंपो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय उसके साथ अन्य स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा सड़क पर काफी दूर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद टैंपो चालक छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गया, लेकिन जहां डाक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News