COVID-19 : कांगड़ा में 6 और पॉजिटिव, बिलासपुर व मंडी में भी 7 नए केस

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 09:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना के मामलों का आना लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के जिला कुल्लू में कोरोना के 10, कांगड़ा में 2, ऊना में 2, मंडी व लाहौल स्पीति में 1-1 नया मामला सामने आया था। वहीं अब कांगड़ा जिला में 6 और पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह बिलासपुर में भी 5 नए मामले सामने आए हैं जबकि मंडी में भी 2 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में आज के दिन अभी तक 29 नए मामले सामने आ चुके हैं।

कांगड़ा में महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित 6 लोग पॉजिटिव

कांगड़ा जिला में पॉजिटिव पाए गए 6 लोगों में 6 अगस्त को संगरूर (पंजाब) से लौटीं तहसील फतेहपुर के गांव कुट्ट की 42 वर्षीय महिला व उसकी 18 वर्षीय बेटी, 8 अगस्त को लुधियाना से लौटा फतेहपुर के कुठाड़ गांव का 48 वर्षीय व्यक्ति,  नैनीताल (उत्तराखंड) से 10 अगस्त को लौटा फतेहपुर के बडय़ाली गांव का 34 वर्षीय व्यक्ति, पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आई शाहपुर की 24 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी व शाहपुर के कैरी गावं की 46 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला भी पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का प्राइमरी का कॉन्टैक्ट है। वहीं जिला में आज 12 लोग ठीक भी हुए हैं।

बिलासपुर में एम्स साइट से आए 5 नए मामले

बिलासपुर में पॉजिटिव आए 5 मामले कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स साइट से सामने आए हैं। उक्त सभी मजदूर हैं जोकि वहां कार्यरत हैं और इन्हें वहीं पर क्वारंटाइन किया गया था। इसकी पुष्टि डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने की है।

गोहर थाने के पुलिस कर्मी सहित 2 और पॉजिटिव

इसके आलावा मंडी जिला में सामने आए 2 नए मामलों में अब गोहर पुलिस थाने का एक 32 वर्षीय पुलिस कर्मी पॉजिटिव आया है जो होम क्वारंटाइन था। महादेव निवासी उक्त पुलिस कर्मी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया है। बता दें कि पुलिस थाना गोहर के 8 पुलिस कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं जो खाना बनाने वाले कुक के संक्रमित होने के बाद चपेट में आए। इसके अलावा बल्ह के कोटलू गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News