स्कूल पर बरपा कुदरत का कहर, आसमानी बिजली गिरने से 12 कम्प्यूटर जलकर राख

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 04:18 PM (IST)

चम्बा: चम्बा जिला के अंतर्गत आते प्लयूर में स्थित हाई स्कूल की कम्प्यूटर लैब में शुक्रवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से आग लग गई, जिसमें 12 कम्प्यूटर और एक एल.ई.डी. जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 7 लाख का नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। आसमानी बिजली गिरने से कम्प्यूटर लैब की छत को भी नुक्सान हुआ है। बिजली बोर्ड की टीम ने भी निरीक्षण कर घटना की वजह आसमानी बिजली बताई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आसमानी बिजली गिरने से प्लयूर स्कूल की कम्प्यूटर लैब से धुआं उठने लगा, जिस पर ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा आग को बुझा दिया गया। स्कूल की हैडमास्टर रेखा शर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना उच्चधिकारियों को दे दी गई है तथा नुक्सान का सही आकलन लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News