मंडी में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 11 वर्षीय किशोर पर लगा आरोप; मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 01:25 PM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 11 साल के बच्चे पर सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता ने थाने में अपनी बेटी के साथ हुई इस बर्बरता की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पीड़िता की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना के आरोपित की पहचान मात्र 11 वर्षीय बालक के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता और आरोपित बालक, दोनों का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News