10 साल की बच्ची का फौजी मौसा ने काटा गला, मौत से जंग लड़कर बची जान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 03:55 PM (IST)

मंडी: मंडी जिला के बल्ह उपमंडल में 10 साल की बच्ची का उसके फौजी मौसा द्वारा गला काटने का मामला सामने आया है। जहां नशे में धुत बच्ची के मौसा ने उसका बात न करने पर गला काट दिया। बता दें कि बच्ची की मौत से जंग लड़कर जान बची है। घटना मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले बटाहण गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी फौजी इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। इसका अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी अलग रह रही है।

मंगलवार शाम करीब 7 बजे आरोपी फौजी नशे में धुत होकर अपनी साली के घर पहुंचा और साली की 10 वर्षीय बेटी से अपनी पत्नी के बारे में जानकारी लेनी चाही। बच्ची ने यह कहकर बात करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर फौजी आगबबूला हो उठा और उसने चाकू से मासूम का गला रेत डाला। परिजनों ने तुरंत बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका तुरंत ऑपरेशन किया। अभी बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की। आरोपी फौजी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News