चोरों का कहरः 10 लाख के गहने व 3500 की नकदी लेकर हुए फरार

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 12:31 PM (IST)

मंडी (नीरज ):मंडी जिला के गोहर उपमंडल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल चोरी की यह वारदात भग्यार गांव में घटी है। जानकारी के मुताबिक  मुरारी लाल शर्मा की उम्र भर की जमापूंजी पर चोरों ने डाका डाल कर परिवार को सदमे में डाल दिया है। मुरारी लाल की पत्नी ने बताया कि चोरों ने गेट का ग्रिल तोड़ कमरे में रखे लगभग 10 लाख के गहने और कुछ नकदी चुरा ली है। यह गहने उनके और उनकी बहु के थे। इसमें गले के 2 हार, 2 चाक, मांग टीका, किटी सेट, पांच अंगूठियां, एक डायमंड की अंगूठी, और एक टॉप्स का जोड़ा शामिल है। इसके साथ 3500 रुपए भी चोर अपने साथ ले गए हैं।

चोरी की पहली घटना से सहमे लोग
ये सारे गहने ट्रंक के ताला तोड़कर निकाले गए हैं। वहीं गोहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुरारी लाल शर्मा का पुश्तैनी घर मरोट में है और भग्यार में उन्होंने नया घर बनाया है। 21 फरवरी को परिवार के सभी सदस्य अपने पुश्तैनी घर गए हुए थे। बीती रात जब घर वापिस पहुंचे तो देखा कि गेट का ग्रिल तोड़ा गया है और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैलचौक इलाके में इससे पहले चोरी की इतनी बड़ी घटना कभी नहीं घटी। इस कारण इलाके के लोग सहम उठे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News