चोरों ने कांग्रेस नेत्री के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 05:06 PM (IST)

हमीरपुर : हमीरपुर के भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं प्रमिला देवी के घर से गहने और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। मीडिया खबर मुताबिक, कांग्रेस नेत्री अपने स्वास्थ्य चेकअप करवाने चंडीगढ़ गई हुई थीं और घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पीछे से शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया। बताया ज रहा है कि 28 जुलाई को वह चेकअप करवाने के बाद वापस लौटे। रास्ते में सुहारी में वह अपनी बहन के घर पर रुक गईं। 31 जुलाई को जब वह घर पहुंची तो देखा कि प्रथम मंजिल के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।


पुलिस ने मामला किया दर्ज 
कमरे के भीतर जाकर देखा तो ट्रंक का कुंडा टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे करीब 11 तोले सोने के गहने और 15000 रुपए नकदी मौके से गायब थी। साथ ही कमरे में ऊनी कंबल समेत अन्य सामग्री भी चोरी थी। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रमिला देवी पत्नी कमलजीत निवासी गांव बैलग डाकघर जिजवीं तहसील भोरंज और हमीरपुर ने चोरी की शिकायत भोरंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि 26 जुलाई को वह और उसका पति चंडीगढ़ अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच करवाने गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News