सुंदरनगर कांग्रेस के महासचिव पार्षदों सहित BJP में हुए शामिल, नड्डा ने किया स्वागत

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 12:06 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर के महासचिव एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षद अपने एक अन्य पार्षद संग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जंवाल की मौजूदगी में मनोनीत पार्षद अजय शर्मा और विमल शर्मा को केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते देखकर भाजपा में शामिल होने से सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को झटका लगा है।
PunjabKesari

नहीं पड़ता कोई फर्क: सोहन लाल
रविवार को महिला विकास मंत्रालय की केंद्रीय महिला विकास मंत्री कृष्णा राज की मौजूदगी में भी भाजपा अध्यक्ष राकेश जंवाल के नेतृत्व में साढ़े 300 के करीब लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देखकर कई लोग रंग बदलते हैं, जिनसे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उक्त दोनों कार्यकर्ताओं को उनके पिता की निष्ठा को मद्देनजर रखते हुए पार्टी में मान स मान दिया था


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News