क्या अर्की से चुनाव लड़ेंगे CM वीरभद्र?

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 10:02 AM (IST)

सोलन: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अर्की निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे पर 8 हलकों के समीकरण बदलेंगे। इस दावे के साथ अर्की में कांग्रेस के एक  गुट ने प्रचार करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने अर्की से चुनाव लडऩे का ऐलान नहीं किया है लेकिन पिछले 11 दिनों में इस हलके का 2 बार दौरा कर करीब 100 करोड़ रुपए की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास कर उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं। 

कांग्रेस का एक बड़ा खेमा मुख्यमंत्री का पक्षधर
मजेदार बात यह है कि कांग्रेस का एक बड़ा खेमा उनका अर्की से चुनाव लडऩे का पक्षधर है। इसके लिए विकास समिति अर्की नाम से संस्था शुरू की है जिसके कार्यालय का उद्घाटन उन्होंने 16 मई को अर्की में किया था। इस संस्था का अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी के 4 बार अध्यक्ष रह चुके हरीराम कौंडल को बनाया गया है। इसी तरह अर्की ब्लाक कांग्रेस कमेटी के 2 बार अध्यक्ष रह चुके कांशीराम शर्मा को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इस समिति के माध्यम से कांग्रेसियों को जोडऩे का काम शुरू हो गया है। 

मुख्यमंत्री का अर्की से चुनाव लडऩे का इन्होंने किया दावा
पशुपालन कल्याण बोर्ड के सदस्य व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री का अर्की से चुनाव लडऩे का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमने अभी से मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। विकास समिति अर्की का गठन किया है जो अर्की निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री अर्की से चुनाव लडं़े, इसके लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें 20 हजार लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News