कौल ने सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 05:54 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि सीएम पद का दावेदार होना कोई गुनाह नहीं है। कोई भी नेता मुख्यमंत्री पद पर दावा कर सकता है लेकिन सीएम वही बनेगा जिसे प्रदेश के मतदाता और पार्टी हाईकमान चाहेगा। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है। कौल ने भोरंज में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि भोरंज के लोग इस बार उप चुनाव में परिवारवाद को नकार देंगे और कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। 


स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
कौल सिंह ने जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास के दौरान गांव बसोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत भी किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News