अरुण धूमल का CM पर वार, कहा-जहां मर्जी से लड़ें चुनाव, निश्चित है हार

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 01:36 AM (IST)

हमीरपुर: भाजपा नेता अरुण धूमल ने कहा कि आगामी विस चुनावों में भाजपा 60 नहीं पूरी 68 सीटों पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जहां मर्जी से विस चुनाव लड़ लेें लेकिन उनकी हार निश्चित है। भाजपा नेता वीरवार को डी.सी. कार्यालय के बाहर जिला भाजयुमो की आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो की आक्रोश रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने साबित कर दिया है कि अब जल्द ही प्रदेश भी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेप व हत्याएं आम हो गई हैं और अब निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करवाकर सरकार ने आम जनता के बीच भी भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा माफिया सक्रिय है और पुलिस का कोई डर नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News