हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा को आया Heart Attack, आई.वी.वाई. अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 06:59 PM (IST)

गगरेट (बृज): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें साथ लगते पंजाब के होशियारपुर नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि उन्हें अचानक सीने में दर्द हुई और उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अम्ब ले आए जहां डाक्टरों ने हृदयघात की आशंका जाहिर करते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर करना चाहा लेकिन उनके परिजन उन्हें तत्काल होशियारपुर स्थित आई.वी.वाई. अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने हृदयघात की पुष्टि करते हुए उन्हें तत्काल उपचार मुहैया करवाया। अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है लेकिन अभी भी वह डॉक्टरों की देखरेख में आई.सी.यू. वार्ड में ही रखे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News