पुनीत और चौटाला के घर शोक जताने पहुंचे सांसद अनुराग

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2015 - 11:50 AM (IST)

ऊना: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को ऊना शहरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे पुनीत मैहन के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद अनुराग के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, लखबीर लक्खी, पवन कपिला, अनिल कपिला, मदनपुरी, अमृत भारद्वाज, नरेंद्र बब्बू, सतरूप सिंह, सुरजीत सैणी, राजकुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी व नवीन पुरी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। 


सांसद अनुराग ठाकुर ने शहर के वार्ड नंबर 5 में ही जिला ऊना के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता रामपाल चौटाला के निवास स्थान जाकर चौटाला के निधन पर परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल रणजी के खिलाड़ी हरमिंद्र सिंह के निवास पर जाकर उनकी भतीजी के निधन पर शोक जताया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News