Watch Video: सिरमौर में महिलाएं महफूज नहीं!

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2015 - 05:12 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा): सिरमौर जिला में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला में एक माह के भीतर करीब 7 महिलाओं के साथ दुराचार व मारपीट के मामले सामने आए हैं। जिससे साफ है कि यहां महिलाएं महफूज नहीं हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन का कहना है कि ऐसे मामलों के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। 


गौर हो कि पहले मामले में 2 नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर एक के साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया। जिसमें तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। वहीं दूसरी घटना में एक 21 वर्षीय विवाहिता के साथ हरियाणा के 5 लोगों ने दुराचार किया है, सभी आरोपी फरार हैं। जिला में एक सप्ताह के अंदर दो गैंगरेप के मामलों से साफ हो गया है कि यहां अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News