शिमला-रोहड़ू में चरस सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 10:10 PM (IST)

शिमला/रोहड़ू: शिमला पुलिस ने शनिवार को नाके के दौरान 2 आरोपियों से चरस बरामद की है। इन दिनों ऐसा एक भी दिन खाली नहीं जा रहा है, जिस दिन चरस तस्कर नहीं पकड़े जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने न्यू शिमला में एक आरोपी से 25 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान न्यू शिमला के रहने वाले गोविंद सिंह के रूप में हुई है। दूसरी ओर बालुगंज में नाके के दौरान ही अश्विनी कुमार से 8 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

उधर, रोहड़ू में चढग़ांव थाना क्षेत्र के तहत जांगला में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चरस मामले में गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र कर्म सिंह गांव झलवाड़ी को पुलिस ने 10 ग्राम चरस ले जाते हुए जांगला में गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News