अब बहुत हो चुका, CM वीरभद्र छोड़ें कुर्सी (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2015 - 12:45 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर भाजपा के पूर्व वनमंत्री ठाकुर रूप सिंह ने प्रदेश के सी.एम. वीरभद्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। ठाकुर रूप सिंह ने कहा कि वीरभद्र पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं वो तथ्यों के आधार पर लगे हैं। 


उन्होंने कहा कि वीरभद्र के बहुत से ऐसे केस हैं जिनमें उन्होंने अपनी इंकम सेब से हुई बताई है, जोकि झूठ है और सी.बी.आई. की कार्यवाई से भी यह सच्चाई सत्यापित हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेसी तो सी.एम. के साथ रहकर अपना धर्म निभा रहे हैं लेकिन अब बहुत हो चुका। भाजपा नेता का कहना है कि कुछ कांग्रेसियों का भी कहना है कि सीएम वीरभद्र सिंह को पद से हटा देना चाहिए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News