सड़क हादसा: दो युवाओं की मौत, दोनों ही थे घर के इकलौते चिराग

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 04:36 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर गौतम): हिमाचल में जिला मंडी के करसोग में दुखद सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात एक कार खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है। जिनका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप एक ऑल्टो कार (नंबर-30-9859 करीब 350) फुट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक सहित दो युवक सवार थे। जिनकी पहचान होम कृष्ण उम्र 22 साल पुत्र नंदराम उम्र गांव गरियाला, नुपा राम उम्र करीब 21 साल पुत्र मुनिलाल गांव पलोड डाकखाना शंकरदेहरा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है। दोनों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक घर के इकलौते चिराग थे, ऐसे में परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News