लड़की से छेडख़ानी पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2016 - 09:08 PM (IST)

देहरी : रैहन चौकी के तहत पड़ते क्षेत्र में एक लड़की के साथ छेडख़ानी का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने परिजनों के साथ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दोपहर बाद निजी संस्थान से शिक्षा ग्रहण करके जब वह अपने घर वापस जा रही थी कि तभी उसके गांव के ही एक लड़के ने उससे छेडख़ानी की।

 

शिकायत में कहा गया कि उक्त लड़का बाइक पर सवार था और वह जबरन उसे अपने किसी परिचित के घर ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी लड़का मौका पाकर वहां से फरार हो गया। डीएसपी नूरपुर मोहिन्द्र मन्हास ने बताया कि लड़की की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News