शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी सहायता तक ‘रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा’ ने किए कई सामाजिक कार्य
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:04 PM (IST)
डेस्कः सामाजिक कार्यों के लिए जाने जानी वाली 'रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा' ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनकी संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। अपनी इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए फरवरी महीने में ‘रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा’ ने करीब 3 लाख रुपये की लागत से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए। संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दिया।

शिक्षा के लिए मदद
पक्का टियाला के एक युवा की इंजीनियरिंग की पढ़ाई का पूरा खर्च संस्था द्वारा उठाया गया, ताकि उसकी पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण बाधित न हो।

स्वास्थ्य संबंधी सहायता
पंजाहडा की राजकुमारी और हडल की सीमा की मेडिकल जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहायता दी गई। बदुही के अशोक जी के ऑपरेशन में भी संस्था ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे उनका इलाज संभव हो सका।

स्वच्छता के लिए पहल
भलून की सोनू देवी के घर शौचालय का निर्माण करवाया गया, ताकि परिवार को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा मिल सके।

जरूरतमंद बहनों की शादी में सहयोग
कोटपलाहड़ी, बरूही, जौंटा, डन्नी, सिम्बली और हटली जम्वाला की कुल 6 बहनों की शादी में संस्था ने राशन सामग्री उपलब्ध करवाई, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिल सके।

