Kangra: मंड में बिना एक्स फार्म माल ले जाते 11 टिप्पर जब्त

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 04:28 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। एस.पी. नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला व वाहनों को जब्त किया। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में रात को क्रशर उद्योगों से खणित माल बिना आवश्यक दस्तावेजों के ले जाया जा रहा है जिस पर पुलिस बल साथ लेकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान 11 टिप्पर ऐसे पाए गए जो क्रशर उद्योगों से बजरी आदि लेकर आ रहे थे, लेकिन उनके पास एक्स फार्म नहीं था, जिस पर उन सभी को जब्त कर लिया गया। 4 टिप्पर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा लाए गए, वहीं 7 टिप्परों को जब्त कर पुलिस थाना इंदौरा लाया गया। एसपी ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News