अनुराग को अपना दुखड़ा सुनाएंगे ज्वालामुखी के भाजपा कार्यकर्ता

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 11:14 AM (IST)

ज्वालामुखी (स.ह.) : ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के नाराज और हाशिए पर धकेल दिए गए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता साढ़े 3 साल के भाजपा शासनकाल में यहां-वहां न्याय के लिए धक्के खाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपना दुखड़ा सुनाएंगे। इसके लिए भाजपा के कुछ लोगों ने अंदर खाते तैयारी शुरू कर दी है और वे तथ्य जुटा रहे हैं, ताकि उन्हें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखकर उन से न्याय की गुहार लगाई जा सके।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 22 अगस्त को ज्वालामुखी में पधार रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री मां ज्वालामुखी के दरबार में भी हाजिरी भरेंगे और मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। ज्वालामुखी मंडल भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां कर रही है, वहीं पिछले लंबे समय से हाशिए पर चल रहे भाजपा के पुराने निष्ठावान नेता व कार्यकर्ता भी अपने ताने-बाने में जुटे हुए हैं और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अपनी व्यथा बताने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं केहर सिंह ठाकुर, प्रकाश राणा, मनमोहन सिंह, बाबूराम शर्मा व उनके सहयोगी ने केंद्रीय मंत्री को ज्वालामुखी में सुलग रही सियासी भेदभाव की आग बारे भी पूरी जानकारी देने का मन बना लिया है, ताकि पार्टी के आला नेताओं के समक्ष ज्वालामुखी का सच पहुंचाया जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News