Solan News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत, घर और गांव में पसरा मातम

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 06:32 PM (IST)

बरोटीवाला (पुष्पिंदर): औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत आने वाले भटौलीकलां में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद से मृतक के घर और गांव में मातम का माहौल है। यह हादसा भटौलीकलां स्थित पिडिलाइट कंपनी के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान आर्यन (20) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव बौनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान पिडिलाइट कंपनी के समीप उसकी बाइक की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस ने आर्यन के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की गहनता से जांच की जा रही है कि दुर्घटना में गलती किसकी थी। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News