पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फतेहपुर के बनाल में चिट्टे की खेप सहित अमृतसर का युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 01:12 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): फतेहपुर के बनाल में पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि बीती रात फतेहपुर पुलिस ने बनाल में नाकाबंदी के दौरान पंजाब के अमृतसर के निवासी युवक सुभाष पुत्र मदन लाल को 156 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। उक्त युवक के खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इतनी बड़ी चिट्टे की खेप फतेहपुर क्षेत्र में पहले शायद ही पुलिस के हाथ लगी हो। वहीं चिट्टे की इतनी बड़ी खेप मिलने से क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News