ज्वालामुखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार; FIR दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 09:36 AM (IST)
Kangra News : हिमाचल प्रदेश की ज्वालामुखी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 126 ग्राम चरस बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि ज्वालामुखी के वार्ड नंबर दो के निवासी सचिन सूद के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 61 के तहत ज्वालामुखी पुलिस स्टेशन में एफआईआर (नंबर 89/26) दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।

