पुलिस को नाके पर मिली सफलता, बस में सवार युवक 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 11:30 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): सदर पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली चौक में बीती रात नाके के दौरान एक युवक को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस ने भ्यूली चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली की तरफ  जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस में सवार विजय पुत्र किशोरी निवासी धीरा जिला कांगड़ा से 82 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News