नूरपुर के विशाल ने रोशन किया हिमाचल का नाम, कुश्ती प्रतियोगिता में जीता Silver Medal

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 01:51 PM (IST)

नूरपुर(भूषण): नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचयात छतरोली के रहने बाले विशाल सिंह सपुत्र सुदर्शन सिंह ने कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 85 किलो भार में रजत पदक जीत कर अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विशाल सिंह ने 10वीं कक्षा जसूर के आदर्श भारतीय स्कूल में 2015 में उत्तीर्ण की। बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ उसे खेलों में काफी रुचि थी। विशाल के पिता दिव्यांग है और कृषक है और माता गृहणी है। विशाल का एक छोटा भाई है जो जसूर स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है। जसूर के सत्य साई विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल ने आज विशाल की इस उपलब्धि पर उसे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अभी वह देहरी कॉलेज से बीएससी कर रहा है।

उसका कहना है कि अब में अंतरराष्ट्रीय खेलने की तैयारी कर रहा हूं। ग्रेपलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव अमित कुमार चौधरी है,जोकि मेरे कोच भी है। उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया है। उन्होंने बताया कि कुश्ती के कोच मुनीश चौधरी ने उन्हें कुश्ती के दावपेच सीखिए है। अभी भी वे उन्ही से कुश्ती के दावपेच सीख रहे हैं। विशाल की माता सरिता देवी ने बताया कि विशाल को स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शर्मा और विशाल के ताया गणेश सिंह ने काफी प्रोत्साहित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि विशाल ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में खेलकर रजत पदक अपने नाम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News