DC हमीरपुर बोले-सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 05:07 PM (IST)

नादौन (संजीव): महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार नादौन में डी.सी. हमीरपुर ऋषिकेश मीणा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पंचायत समिति सभागार में हुई इस कार्यशाला में उपमंडल अधिकारी नादौन दिले राम धीमान, विकास खंड अधिकारी पारस अग्रवाल, तहसीलदार नादौन मनोहर लाल, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद पठानिया सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला को संबोधित करते डी.सी. हमीरपुर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने दर्जनों योजनाएं शुरू की हैं, जिन्हें अपनाकर महिलाएं अपने परिवार के लिए अतिरिक्त धन जुटा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पशु पालन, मुर्गी पालन, बागवानी व बकरी पालन आदि को महिला मंडलों के माध्यम से अपनाकर अपनी आर्थिकी को सुधार सकती हैं।
PunjabKesari, Workshop Image

नौकरी के पीछे न भागें, काम-धंधे अपनाएं

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि नौकरी के पीछे न भागें बल्कि काम-धंधे अपनाएं और ऐसा करके वे औरों के लिए भी रोजगार उपलब्ध करवाने का साधन बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज में अपने परम्परागत काम-धंधों को भूलते जा रहे हैं। यहीं कारण है कि हमारी युवा पीढ़ी बेकारी से जूझ रही है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पहुंचे अधिकारियों ने उन्नत तरीके से कैसे खेती तथा बागवानी को अपनाकर महिलाएं रोजगार पैदा कर सकती हैं, इसके बारे विस्तार से जानकारी दी।
PunjabKesari, Workshop Image

महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी

वहीं महिला एवं बाल विकास कार्यलय नादौन की ओर से पहुंचे अधिकारी जीत सिंह ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, बाल-बालिका सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टैरेसा, मातृ असहाय संबल योजना, समेकित विकास योजनाओं तथा सशक्त महिला योजना की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने प्रश्न भी पूछे, जिनका उपस्थित अधिकारियों ने उत्तर देकर महिलाओं को आश्वस्त करवाया।
PunjabKesari, Woman Image

क्या बोली महिलाएं

इस मौके पर कार्यशाला में मौजूद महिला अनिता ठाकुर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हम कार्य कर रहे हैं तथा इसके बाद अनेकों महिलाओं की आर्थिक स्थित मजबूत हुई है। वहीं प्रीति कौंडल ने कहा कि इस कार्यशाला से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पता चला तथा इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थित मजबूत कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News