खाकी की चाहत में लड़कियों ने जमकर बहाया पसीना (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 11:29 AM (IST)

ऊना(अमित) : खाकी पहनने की चाहत रविवार को जिला ऊना की युवतियों को पुलिस लाइन झलेड़ा में खींच लाई। महिला पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 18 महिला कांस्टेबल के पदों के लिए युवतियों ने इस भर्ती में भाग लिया। पुलिस में भर्ती होकर अपना भविष्य संवारने की चाहत में जिला ऊना की युवतियां सुबह पांच बजे से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में पहुंचना शुरू हो गई थी। भर्ती को लेकर इन लड़कियों का जोश देखते ही बनता था।
PunjabKesari

छह दिनों तक चलने वाली यह भर्ती डीआईजी नार्थ रेंज एवं भर्ती समिति के चेयरमैन संतोष पटियाल की देखरेख में हो रही है। महिला आरक्षी के 18 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया के पहले पड़ाव में ऊना जिला की 996 युवतियों को आमंत्रित किया गया था, युवतियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मैदान में सबसे पहले, लंबाई मापी गई उसके बाद लांग जम्प, हाई जम्प तथा आखिर में 800 मीटर की दौड़ लगाकर अपना दम दिखाया। पांच दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में कुल 95 पद हैं, जिसमें महिला आरक्षी के 18 पद, पुरुष आरक्षी के 66 पद तथा पुरुष ड्राइवर के 11 पद शामिल हैं।
PunjabKesari

पुलिस भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक गतिविधि स्थल पर वीडियो कैमरा स्थापित किये गए है। डीआईजी नार्थ रेंज संतोष पटियाल ने भी माना कि लड़कों के मुकाबले लड़कियों में पुलिस भर्ती का खासा क्रेज देखने को मिला है। वहीँ इस भर्ती को लेकर जिला ऊना की लड़कियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोई पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता हैं तो कोई अपने मां बाप का सपना साकार करने के लिए पुलिस में भर्ती होना चाहता है। वहीँ युवतियों की माने तो पुलिस में भर्ती होने के लिए उन्होंने काफी अभ्यास भी किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News