आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नाहन में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 02:14 PM (IST)

नाहन : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एक विशेष महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। महिला सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) द्वारा सिरमौर जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया था। मकसद साफ था कि कैसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान जहां महिलाओं को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को पत्तल डोना बनाने व  निटिंग की 5-5 मशीने भी दी की गई।
PunjabKesari

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इस आयोजन का मकसद यही है कि कैसे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए उन्होंने कहा की महिला स्वयं सहायता समूह को मशीनें प्रदान की जा रही है। साथ ही उनके कार्य से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि  यह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके। बिंदल ने यह भी कहा कि जो उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार की जाएंगी उसके लिए मार्केट भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि महिलाएं आसानी से अपने उत्पाद बेच सके। महिला सम्मेलन में नाहन क्षेत्र की करीब 800 महिलाओं ने हिस्सा लिया।महिलाओं ने बताया कि  निश्चित तौर पर उनके लिए यह सम्मेलन कारगर साबित होगा। 
PunjabKesari

महिलाओं ने बताया कि इससे उन्हें जहां महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है वहीं यहां जो मशीनें उन्हें उपलब्ध करवाई गई है उससे वह अपने स्वरोजगार को बढ़ावा दे पाएगी। महिला स्वयं सहायता समूहों ने उनकी मदद के लिए सरकार का आभार जताया है। कुल मिलाकर महिलाओं के लिए जिस तरह के प्रयास यहां पर किए जा रहे हैं वह अपने आप में ही सराहनीय हैं देखना यह होगा कि भविष्य में इसके किस तरह के परिणाम सामने आते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Related News