आत्मनिर्भरता की ओर कद, हमीरपुर की नघूं की महिलाओं ने सीखा मोमबत्ती उत्पादन

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 06:46 PM (IST)

Nadaun News : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा नादौन उपमंडल के गांव नघूं में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 34 महिलाओं ने अगरबत्ती एवं अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी महिलाओं की मदद कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के मूल्यांकनकर्ता कमल प्रकाश और मुकेश कुमार, ट्रेनर नीलम राणा, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News