रामपुर के देवठी में महिला ने निगला जहर, आईजीएमसी में तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2022 - 11:18 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के तकलेच क्षेत्र के देवठी में नेपाल की महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेहोशी की हालत में महिला को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। महिला ने आईजीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी केे अनुसार महिला की पहचान कविता बहादुर के रूप में हुई है। महिला लंबे समय से तकलेच के देवठी में परिवार सहित रहती थी। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला, इस बारे पुलिस छानबीन कर रही है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News