हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला; इलाज के दौरान तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 12:37 PM (IST)

Hamirpur Road Accident : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,  हादसा बड़सर थाना क्षेत्र के बरोली इलाके में हुआ। मृतक महिला की पहचान दुलूंबी देवी (84 वर्षीय), निवासी गांव पथ्लियार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात हुए सड़क हादसे में दुलूंबी देवी घायल हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नागरिक अस्पताल बड़सर ले जाया गया था। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि मैहरे निवासी कार चालक कार्तिक अपनी गाड़ी को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। एएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News