जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 04:42 PM (IST)

चम्बा (काकू): जिले के कियाणी क्षेत्र की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा लाए। यहां उपचार चल रहा है। शनिवार को महिला ने अपने घर पर ही गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब सुबह तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसे दाखिल कर लिया है। मैडीकल कालेज के एम.एस. डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उपचार चल रहा है।