Chamba: गागला में घास काट रही महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, सिर में आई गंभीर चोट

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 06:14 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिला के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत गागला में घासनी में काट रही एक महिला के सिर पर पत्थर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का मेडिकल काॅलेज चम्बा में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला मीना पत्नी नरेश कुमार निवासी गागला रोजाना की तरह अपने घर के साथ जंगल में घास काटने गई हुई थी। इस दौरान घास काटते हुए महिला के सिर पर पहाड़ी से एक पत्थर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। 

महिला के साथ घास काट रहे अन्य लोगों ने महिला को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। इस दौरान पंचायत उपप्रधान पवन कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि घास काटते हुए पत्थर गिरने से महिला घायल हुई है। पहाड़ी से पत्थर कैसे गिरा, इस बारे में कोई पता नहीं चल पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहाड़ी पर पशुओं की आवाजाही के कारण पत्थर गिरा है। वहीं मेडिकल काॅलेज के कार्यकारी एमएस डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है। वह अब खतरे से बाहर है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News