BSL नहर में महिला का फिसला पांव, हेडकांस्टेबल ने अपनी जान पर खेल बचाई जिंदगी (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 05:43 PM (IST)

मंडी (नितेश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर की बी.एस.एल. नहर से पुलिस विभाग के एक कांस्टेबल विशाल ठाकुर ने एक जिंदगी को बचाकर मिसाल पेश की है जिला मंडी की बल्ह घाटी के गांव स्यांह निवासी 55 वर्षीय सरला देवी पत्नी खेम सिंह सुंदरनगर के धनोटू से बग्गी मार्ग पर नहर के साथ पैदल जाते हुए अचानक चक्कर आने के कारण नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय नहर पर गश्त ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विशाल ठाकुर ने महिला को डूबता हुआ देखकर जांबाजी दिखाते हुए एकदम नहर में कूद कर लगभग 200 मीटर तक जद्दोजहद करने के बाद उसे नहर से बाहर निकाल दिया।
PunjabKesari
घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद कुछ ही समय में मौके पर लोगों का हजूम लग गया। वहीं मौके पर स्थानीय समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान, डाइविंग टीम के सदस्यों और शीतला महिला मंडल चौक ने नहर में कूदने वाली महिला को तुरंत फौरी राहत प्रदान की गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बी.एस.एल. कालोनी पुलिस थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी।
PunjabKesari
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलैंस की मदद से हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक चिक्तिसालय सुंदरनगर पंहुचाया गया और डाक्टरों द्वारा तुरंत उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिजन भी नागरिक चिक्तिसालय सुंदरनगर पहुंच गए। महिला के बेटे गोपाल ने कहा कि उसकी माता को कुछ समय पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उन्होंने कहा कि सरला देवी की एक टांग व बाजू अटैक के कारण सही तरह से कार्य नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अटैक पडऩे के उपरांत उसकी माता मानसिक तौर पर भी बीमार रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News