3 बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम, दुप्पटे से फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 07:01 PM (IST)

मंडी (नीरज): सरकाघाट उपमंडल मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के वार्ड नम्बर-2 रामनगर में एक 37 वर्षीय विवाहित महिला द्वारा घर की छत से फंदा लगाकर जान देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माया देवी पत्नी अशोक कुमार ने सुबह अपने तीनों बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेजा और उसके बाद उसका पति अशोक कुमार जो मिस्री का काम करता है, अपनी दैनिक मजदूरी पर चला गया और वह घर में अकेली रह गई।

बच्चों ने फंदे पर झूलता देखा मां का शव

दिन के समय महिला दुप्पटे का फंदा बनाकर घर की छत से लगे कुंडे से झूल गई। उसे दिन को किसी ने भी नहीं देखा और जब स्कूल की छुट्टी के बाद उसके तीनों बच्चे वापस आये तो उन्होंने अपनी मां को फंदे से झूलते हुए देखा। रोते-बिलखते बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए और सारे घटनाक्रम को लेकर पुलिस और नगर पंचायत अध्यक्ष को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही लोगों ने माया देवी को फंदे से नीचे उतारा और उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

पुलिस ने माया देवी के पति को भी घटना बारे सूचना दी, जिस पर वह भी घर पहुंच गया। पुलिस ने अपनी जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां कल उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डी.एस.पी. चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आई.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News