पुलिस ने 28.27 ग्राम चरस के साथ दबोची महिला

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 12:03 AM (IST)

डमटाल (सिमरन): ठाकुरद्वारा पुलिस ने गश्त के दौरान मंड क्षेत्र के गांव भुम्बला निवासी एक महिला से 28.27 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार, गृहरक्षक रशपाल सिंह व महिला आरक्षी अंबिका रूटीन गश्त पर थे।

उसी दौरान गांव भुम्बला के नजदीक एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे की ओर भागने लगी। महिला की हरकतों पर शक होने पर महिला आरक्षी ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान महिला से चरस की खेप बरामद की गई। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी लाया गया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान राखी पत्नी मनुईल मसीह निवासी भुंबला के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ  ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News