हिमाचल को 2024 तक बनाएंगे धर्मांतरण मुक्त राज्य : नीरज दोनेरिया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 11:51 PM (IST)

नाहन (दलीप): विश्व हिन्दू परिषद ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण व लव जिहाद के मामलों पर चिंता जताई है। परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दोनेरिया ने बुधवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं जोकि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण व लव जिहाद को रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश में तहसील स्तर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा धर्म रक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं और 2024 तक हिमाचल प्रदेश को धर्मांतरण मुक्त राज्य किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद का यह भी कहना है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिमाचल प्रदेश की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर यहां मस्जिद, मजार और मदरसों का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि अकेले सिरमौर जिले में 131 स्थानों पर अवैध रूप से मस्जिद व मजार आदि बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद सरकार से भी मांग करती है कि इन अवैध कब्जों को हटाया जाए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News