जब पत्नी की बात सुन उड़े पति के होश

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2016 - 05:45 PM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के तहत एक गांव से लापता विवाहिता को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बताते चलें कि विवाहिता के पति ने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है तथा उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया है। भराड़ी पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आगे बढ़ा दी थी।

 

शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसकी पत्नी और वह घर पर थे। उस दिन उसकी पत्नी ने कहा कि वह कालेज जा रही है लेकिन उसकी सास उसकी पत्नी को लेकर नालागढ़ किसी शादी समारोह में चली गई लेकिन वह वहां से नहीं आई। शिकायतकर्ता ने एक युवक के खिलाफ  शक जाहिर भी किया था। पुलिस ने अब विवाहिता को ढूंढ लिया है। विवाहिता के मिलते ही सारा मामला स्पष्ट हो गया है। विवाहिता का न तो अपहरण किया गया था न ही उसे बंधक बनाकर रखा गया था। विवाहिता स्वेच्छा से चली गई थी और वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

 

बताया जा रहा है की विवाहिता किसी और युवक को पसंद करती है और उसी के साथ उसने शादी भी कर ली है। विवाहिता अपने ससुराल से तमाम दस्तावेज व प्रमाणपत्र भी अपने साथ लेकर चली गई थी। विवाहिता को बुधवार को मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसका बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने विवाहिता को उसके पिता को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News